प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार बच्चों को इस महामारी से बचाने की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में अगले सप्ताह से दो से छह वर्ष तक के बच्चों पर कोवैक्सीन के दूसरे डोज़ का ट्रायल किया जाएगा। गौरतलब है कि एम्स में बच्चों पर कोवैक्सीन के पहले डोज़ के ट्रायल की शुरूआत जून-2021 से हुई थी।
AIIMS, Delhi to start second dose trial of COVAXIN on 2-6 years old children by next week: Sources
— ANI (@ANI) July 22, 2021
संबंधित खबरें
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने जून में ही वैक्सीन को बच्चों पर ट्रायल करने की मंजूरी दी थी। इसमें 2 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। ट्रायल में 2 से 18 साल के 515 पार्टिसिपेंट्स थे। बच्चों में वैक्सीनेशन को दो चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में बच्चों को अलग-अलग डोज दिया जाएगा। इसके 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाएगी
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है लेकिन तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है जिसके लिए सरकार पहले सी तैयार रहना चाहती है। इन तैयारियों में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना भी शामिल है। बच्चों के लिए वैक्सीन आने की उम्मीद में हम आगे बढ़ रहे हैं। अगले हफ्ते 2 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का दूसरा ट्रायल शुरू होगा।
सूत्रों के मुताबिक 2 से 6 साल की उम्र के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और अब दूसरी डोज के परीक्षण की तैयारी है। इससे पहले 6 से 12 साल के उम्र के बच्चों का ट्रायल भी हो चुका है। इन परीक्षण का केंद्र एम्स है, यहां पर 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का परीक्षण हुआ है। यहां पर 6 से 12 साल के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी खुराक पहले ही दी जा चुकी है


















