Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

14 विपक्षी दलों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Today Headlines, 05 April 2023: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की किताब आजाद का बुधवार को विमोचन होगा। इस किताब में आजाद ने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र किया है। आइए जानते हैं 5 अप्रैल को किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

आज की बड़ी खबरें

जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।

बिहार में 31 मार्च को विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए मतदान की बुधवार को मतगणना होगी। मैदान में 48 उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस समेत 14 राजनीतिक दलों की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस याचिका में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यूपी में पूर्व सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। 15 साल पुराने केस में दो साल की कैद के बाद उन्हें विधायक पद से अयोग्य कर दिया गया था।

दिल्ली में बुधवार को देशभर के मजदूर और किसान जुटेंगे। यह रैली सीआईटीयू, एआईकेएस और एआईएडब्ल्यूयू द्वारा संयुक्त रुप से बुलाई गई है।

आईपीएल में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

आज का इतिहास

5 अप्रैल का दिन एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम है, जिसने बेहद कम समय में बुलंदियों के शिखर को छू लिया था। नाम दिव्या भारती है। दिव्या भारती ने तीन साल में 20 फिल्में बनाकर उस समय की टॉप हीरोइनों को चुनौती दे दी थी। बॉलीवुड की गुड़िया कही जाने वाली दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था।

लेकिन महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1998 को मौत हो गई थी। उनकी मौत भी रहस्य है। जिसे पुलिस ने हादसा करार दिया था।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now