Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

59 सीटों पर वोटिंग शुरू

Nagaland Election 2023

Nagaland Election 2023 LIVE Updates: नागालैंड विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। शाम चार बजे तक यहां वोट डाले जाएंगे। बता दें कि 60 में से एक सीट अकुलुतो से बीजेपी उम्मीदवार काज़ेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए हैं जिसके बाद 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राज्य में चुनाव लड़ रहे 183 उम्मीदवारों (चार महिला प्रत्याशी) के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाताओं ने वोटिंग शुरू कर दिया है। राज्य में कुल 13,17,632 मतदाता हैं, जिनमें 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं। वोटिंग के लिए 2291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी 40:20 सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए  पर बने रहें।

Nagaland Election 2023 LIVE Updates…

1963 में राज्य स्थापना के बाद से नागालैंड में 14 विधानसभा चुनाव कराए गए हैं, लेकिन कभी भी एक महिला विधायक नहीं बनी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now