Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

667 करोड़ में HAL से छह डोर्नियर-228 खरीदेगा रक्षा मंत्रालय

IAF

Delhi: जल्द ही भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से छह डोर्नियर -228 विमानों की खरीद का करार किया है। इन विमानों की खरीद पर 667 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

पहले भी इस्तेमाल कर चुकी है एयरफोर्स

इस विमान का उपयोग एयरफोर्स रूट ट्रांसपोर्ट रोल और कम्युनिकेशन ड्यूटी लिए कर चुकी है। इसके बाद इसका उपयोग भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है।

अपग्रेडेड इंजन के साथ होंगे नए विमान

छह विमानों की इस खेप को एक अपग्रेडेड ईंधन-कुशल इंजन के साथ पांच-ब्लेड वाले समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदा जाएगा। यह विमान पूर्वोत्तर के सेमी प्रिपेयर्ड और छोटे रनवे और भारत की पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि छह विमानों के शामिल होने से दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now