Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

74वें गणतंत्र दिवस पर छावनी में तब्दील हुई दिल्ली

Delhi Police 4

Republic Day 2023: नई दिल्ली में गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस लगातार गश्त कर रही है। साथ ही गाड़ियों की चेकिंग वगैरह भी जारी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली जिले में 6,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और कर्तव्य पथ पर समारोह में शामिल होने वालों के लिए 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 65,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

10:30 बजे से शुरू होगी परेड

गणतंत्र दिवस परेड लगभग 10:30 बजे शुरू होगी। परेड के दौरान देश के सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण दिखेगा जो देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और न्यू इंडिया की झलक दिखलाएगी।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल के मुताबिक, इस साल की एंट्री पास पर दिए गए क्यूआर कोड पर आधारित है। बिना वैध पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। डीसीपी ने कहा, “150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनमें से कुछ में चेहरे की पहचान प्रणाली भी है।”

एनएसजी-डीआरडीओ भी मुस्तैदी के साथ तैनात

साथ ही एनएसजी-डीआरडीओ की एक ड्रोन रोधी टीम को भी परेड की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर अतिरिक्त पिकेट भी स्थापित किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक टीम द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों पर जांच की जा रही है। बता दें कि सुरक्षा को लेकर पिछले दो-तीन महीने से होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, सिनेमा हॉल, पार्किंग स्थल और बस टर्मिनलों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि के बारे में सतर्क रहें।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले की ओर बढ़ेगी। यह परेड कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी। इससे कई रास्ते बंद हो गए हैं तो कई का मार्ग बदल दिया गया है। इससे मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आज परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह के ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड और कर्तव्य पथ पर क्रॉस-ट्रैफिक नहीं होगा। आगे सी-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा और सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now