Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘8-10 घंटे बैठाते हैं, एक जैसे सवाल पूछते हैं…’ मनीष सिसोदिया ने कोर्ट में रखीं ये दलीलें, जमानत पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई

Manish Sisodia

Delhi Liquor Scam: दिल्ली में शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। उनकी सीबीआई रिमांड दो दिन और बढ़ा दी। सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन के लिए रिमांड पर भेजा था, जो शनिवार को पूरी हो गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च तक के लिए टाल दी। अब 10 मार्च को दोपहर दो बजे से फिर कोर्ट में मामला सुना जाएगा। मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने सीबीआई से केस डायरी तलब की है।

कोर्ट में हुई जोरदार बहस

सीबीआई ने रखी ये डिमांड: कोर्ट में सीबीआई ने दलील रखी कि सिसोदिया की रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी जाए। अभी कई सवालों के जवाब पाना बाकी है। गवाहों से भी आमना सामना कराया जाएगा। सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सिसोदिया के वकील ने किया विरोध: इस दलील का सिसोदिया के वकील दयान कृष्णन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई इस आधार पर रिमांड नहीं मांग सकती कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज कर दिया।

मनीष सिसोदिया ने लगाया प्रताड़ना का आरोप: कोर्ट में मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे शारीरिक रूप से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 8-10 घंटे बैठाया जाता है। हर बार एक जैसे सवाल पूछे जाते हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे प्रताड़ना से बचाया जाए।

सीबीआई से केस डायरी तलब: सीबीआई ने जवाब दिया कि सारी पूछताछ की रिकॉर्डिंग सीडी में है। उसे कोर्ट को नहीं दिखा सकते हैं। इस पर जज ने सिसोदिया मामले की केस डायरी तलब की है।

बिहार में सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

सिसोदिया बेगुनाह फिर भी गिरफ्तार: केजरीवाल

कर्नाटक दौरे पर पहुंचे आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP के एक नेता का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया। उसे गिरफ़्तार नहीं किया है, हो सकता है अगले साल उसको पद्म भूषण दे दें। 8 करोड़ रुपए उसके घर से मिले और गिरफ़्तार मनीष सिसोदिया को किया। मनीष सिसोदिया के घर पर रेड मारी कुछ नहीं मिला। ये नाइंसाफी है।

कपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल अब जेल जाएंगे

सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया भी गिरफ़्तार शराब से बर्बाद हुए परिवारों के माता बहनों की हाय लगी है। मनीष सिसोदिया को मैं शुरू से कह रहा हूं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, इनमें से दो लोग जेल जा चुके हैं। अगला नंबर केजरीवाल का है।

 

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now