Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अचानक पीएम मोदी नए संसद भवन पहुंचे, दोनों सदनों के निर्माण का किया निरीक्षण, श्रमिकों से भी की बात

PM Narendra Modi 1

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम अचानक नए संसद भवन पहुंच गए। उन्होंने यहां इंजीनियर्स के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने करीब एक घंटे का वक्त नए संसद में बिताया।

पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में आने वाली फैसिलिटी का अवलोकन किया। इसके साथ उन्होंने संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमिकों से भी मुलाकात की। बता दें कि पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। इसके अक्टूर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।

5 तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का दौरा

New Parliament Building, Delhi, Narendra Modi
पीएम मोदी ने नए संसद भवन का शिलान्यास दिसंबर 2020 में किया था। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
New Parliament Building, Delhi, Narendra Modi
नए संसद का निर्माण करीब 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में हुआ है। यह भवन ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस है।
New Parliament Building, Delhi, Narendra Modi
नए संसद का निर्माण लोटस थीम की डिजाइन पर किया गया है। राज्यसभा हॉल में 384 सीटों की क्षमता है। वहीं, लोकसभा में 888 सीटें लगाई गई हैं।
New Parliament Building, Delhi, Narendra Modi
नए संसद भवन को टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें बड़ा हॉल, लाइब्रेरी, पार्किंग है।
New Parliament Building, Delhi, Narendra Modi
नए संसद भवन को पुराने भवन के बगल में बनाया गया है। पुराने संसद भवन को धरोहर के रूप में रखा जाएगा। पुराने संसद को अंग्रेजों ने 1927 में बनवाया था। उसे बनवाने में 6 साल लगे थे।

यह भी पढ़ें: 

The post appeared first on .

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now