Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमित शाह बिहार के दौरे पर

Amit Shah 2 1

Today Headlines, 25 Feb 2023: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आज बिहार में महासमर है। महासमर इसलिए क्योंकि एनडीए और महागठबंधन आज बिहार में दो बड़े आयोजन करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आज किन-किन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम मोदी 25 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सांस्कृति उत्सव बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा का उद्घाटन करेंगे। वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार के दौरे पर होंगे। वे यहां दो सभाओं को संबोधित करेंगे।

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को महागठबंधन की एकजुटता रैली आयोजित की गई है। इस रैली को बिहार में महागठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। पूर्णिया को मुस्लिम बहुल सीमांचल कहा जाता है।

एएमआईएम का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में 25 और 26 फरवरी को होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।

आज का इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन की 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में मौत हुई थी। ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए थे। रनों के आंकड़े को कई बल्लेबाजों ने पार कर लिया, लेकिन उनके औसत को आज तक कोई छू नहीं सका है।

ब्रैडमैन ने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों की हर पारी में 100 रन बनाते हुए 19 शतक जड़े थे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now