Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अंडमान-निकोबार में कांपी धराती, 4.9 मापी गई तीव्रता

Earthquake in Chamba Earthquake in Himachal

Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप तड़के करीब 3:40 बजे आया। NCS के अनुसार, भूकंप 77 किलोमीटर गहराई में था।

कुछ दिन पहले दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। झटके कम से कम 15 सेकंड तक रहे, जिसमें लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलते देखे गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में केंद्रित था। वहीं भूकंप की तीव्रता 5.8 की थी।

जानें, क्यों आता है भूकंप

सरंचना के मुताबिक, पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ है जिस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती है। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकराती और ज्यादा दबाव पड़ने से ये प्लेट्स टूटने भी लगती है। ऐसे में नीचे उत्पन्न हुई उर्जा बाहर निकलने का रास्‍ता खोजती है और जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो भूकंप आता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now