Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘आने वाले क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा…’, पीएम मोदी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

PM MODI 11

U-19 World Cup 2023: पहले वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता से आने वाले कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

साउथ अफ्रीका में खेला गया वर्ल्ड कप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को इसके लिए बधाई दी थी। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

68 रनों पर ऑलआउट किया था 

बता दें फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now