Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अन्नू कपूर को सर गगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

Annu Kapoor

Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अन्नू कपूर को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गुरुवार सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अन्नू कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर अजय स्वरूप के अनुसार, “अन्नू मदन लाल कपूर को 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।” उन्होंने बताया कि डॉ. जेपीएस साहनी, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजीव पसे, डॉ. बीएस विवेक और डॉ. सुशांत वट्टल की कार्डियोलॉजी टीम ने कपूर का इलाज किया।

तबीयत में सुधार के बाद दी गई अस्पताल से छुट्टी

कैथ लैब के सह-निदेशक और यूनिट के प्रमुख डॉ रजनीश जैन ने कहा कि “श्री अन्नू कपूर को आज स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।” इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा था कि “कपूर की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं, और उनका इलाज किया जा रहा है।”

बता दें कि अन्नू कपूर को बॉलीवुड फिल्म ‘हम’, ‘एक रुका हुआ फैसला’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘जॉली LLB-2’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कॉमेडी-ड्रामा ‘विक्की डोनर’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now