Prajasatta Side Scroll Menu

अनुराग ठाकुर का तंज – हिमाचल में राहुल-प्रियंका का “खटाखट मॉडल” बना “खटारा मॉडल”, पेट्रोल-डीजल महंगे कर जनता पर ₹1000 करोड़ का बोझ

अनुराग ठाकुर का तंज - हिमाचल में राहुल-प्रियंका का “खटाखट मॉडल” बना “खटारा मॉडल”, पेट्रोल-डीजल महंगे कर जनता पर ₹1000 करोड़ का बोझ

Anurag Thakur on Himachal Economic Crisis: हमीरपुर से भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी ने हिमाचल में जिस “खटाखट मॉडल” का वादा किया था, वह अब पूरी तरह “खटारा” हो चुका है।

ठाकुर ने हिमाचल सरकार के नए बजट और तेल की कीमतों पर लगाए गए सेस (कर) का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाकर सरकार जनता पर बोझ डाल रही है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा ने हाल ही में एक नया बिल पास किया है, जिसके तहत अनाथ बच्चों और विधवाओं की मदद के नाम पर तेल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कांस्टेबल वेतन विसंगति मामला फिर लटका, गठित कमेटी 3 सप्ताह में भी नही दे पाई रिपोर्ट

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राहुल और प्रियंका गांधी का जो ‘खटाखट’ वादे वाला मॉडल था, वह अब पूरी तरह फेल हो चुका है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इस फैसले से प्रदेश की जनता पर हर साल 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का फालतू बोझ पड़ेगा।

हैरानी की बात तो यह है कि कांग्रेस सरकार पहले ही दो बार में वैट (VAT) बढ़ाकर दाम 10 रुपये से ज्यादा ऊपर ले जा चुकी है। इतने से भी मन नहीं भरा, तो अब 5 रुपये का नया सेस लगा दिया गया है। कुल मिलाकर हिमाचल की सरकार ने जनता की जेब पर सीधे-सीधे अतिरिक्त भार डाल दिया है, जिससे हर परिवार परेशान है। ठाकुर ने कहा कि इस सरकार ने आम आदमी की जेब पर 1 नहीं बल्कि 3 बार हमले किए हैं। हिमाचल प्रदेश के खटाखट मॉडल ने हिमाचल को आर्थिक तंगी में पहुंचा दिया है।”

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Anurag Thakur BJP Himachal breaking news today Congress Government daily news India Himachal Budget 2026 Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines National News news news update today Political News India priyanka gandhi Rahul Gandhi samachar today Shimla News today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now