Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘आप एक ट्रोल तक सीमित…’, ज्योतिरादित्य ने राहुल गांधी से पूछे तीन सवाल, अडाणी की स्पेलिंग से जोड़ा था सिंधिया का नाम

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia Jabs Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडाणी की स्पेलिंग के साथ पांच पूर्व कांग्रेसी नेताओं के नाम लिखकर भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही राहुल गांधी को कोर्ट में मिलने की चेतावनी दे चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल को घेरा और तीन सवाल पूछे हैं। सिंधिया ने राहुल गांधी को ट्रोल करार दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्पष्ट है कि अब आप एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय इन तीन प्रश्नों का जवाब क्यों नहीं देते? आप अहंकार में इस कदर ग्रस्त है कि शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।

ये हैं वो तीन सवाल

  • पिछड़े वर्ग को लेकर अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि आप सावरकर जी नहीं हैं, माफी नहीं मांगेंगे। देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार।
  • जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने सदैव ऊंगली उठाई, आज अपने स्वार्थ हेतु उस पर दबाव क्यों बना रहे हैं?
  • आपके लिए नियम अलग क्यों हों? अपने आप को क्या आप फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था- कोर्ट में मिलेंगे

2015 में भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से कमाई को कहां छिपाया और कैसे आपने ओट्टावियो क्वात्रोची को हर बार भारतीय कानून के दायरे में आने से बचाया। खैर हम कोर्ट में मिलेंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को भाजपा को घेरते हुए अडाणी की स्पेलिंग के साथ पूर्व कांग्रेसी 5 नेताओं के नाम भी लिखे। इसका कैप्शन दिया कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?

राहुल के ट्वीट में 5 पूर्व कांग्रेसियों के नाम

राहुल गांधी ने अडानी (ADANI) के ए अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद, डी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, ए के साथ किरण रेड्डी, एन के साथ हिमंत बिस्वा सरमा और आई के साथ अनिल एंटनी लिखा। अनिल एंटनी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now