Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘आपकी जेब काटी जा रही है…’, राहुल गांधी ने किराने की कीमतों को लेकर उठाया महंगाई का मुद्दा

पटना हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट के आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने 2013 में यूपीए सरकार के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की मौजूदा दरों से तुलना करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महंगाई कम नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार का ध्यान संकट में फंसे अरबपति गौतम अडाणी की आय को बढ़ाने और उन्हें जांच से बचाने पर है।

कैसे दिखेगा जनता का दर्द

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पिछले 10 सालों में आटा, चावल, दूध, घी, खाद्य तेल, दाल और रसोई गैस की दरों में बढ़ोत्तरी दिखाई है। उन्होंने लिखा कि कैसे घटेगी महंगाई, कैसे दिखेगा जनता का दर्द। सरकार का पूरा फोकस अडाणी की आय बढ़ाने और उसे जांच से बचाने पर है।

राहुल के दूसरे ट्वीट में 5 पूर्व कांग्रेसियों के नाम

इससे पहले राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने अडाणी की स्पेलिंग के साथ दलबदलू पूर्व कांग्रेसी 5 नेताओं के नाम भी लिखे। इसका कैप्शन दिया कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?

राहुल गांधी ने अडानी (ADANI) के ए अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद, डी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, ए के साथ किरण रेड्डी, एन के साथ हिमंत बिस्वा सरमा और आई के साथ अनिल एंटनी लिखा है।

हिमंत ने कहा- ये मेरी शालीनता थी

इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। 2015 में भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से कमाई को कहां छिपाया और कैसे आपने ओट्टावियो क्वात्रोची को हर बार भारतीय कानून के दायरे में आने से बचाया। खैर हम कोर्ट में मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now