Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आरोपी शाहरुख पर चलेगा हत्या का केस

Kerala Train Fire Incident Train Fire Accident Kerala News Noida Connection

Kozhikode Train Fire Incident: केरल के कोझिकोड में ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख सैफी को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसका इलाज कोझिकोड अस्पताल में चल रहा है। अब उस पर हत्या का केस चलेगा। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। ये धारा रेलवे पुलिस की ओर से दायर एक एफआईआर के बाद जोड़ी गई है।

वहीं, गुरुवार को हुए मेडिकल में पता चला कि सैफी को लीवर और पीलिया की बीमारी भी है। मेडिकल बोर्ड के फैसला आने के बाद पुलिस तय करेगी कि उसे किस जेल में भेजा जाए।

ट्रेन में सह-यात्री को लगा दी थी आग

आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में बीते रविवार रात लगभग 9:45 बजे आग लगा दी थी। यह घटना कोरापुझा रेलवे पुल के पास की है। इस घटना में करीब आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुछ घंटों बाद एक साल के बच्चे और एक महिला समेत तीन लोग कोझिकोड के इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मृत पाए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  Today Headlines, 10 Feb 2023: पीएम मोदी यूपी-महाराष्ट्र के दौरे पर, गहलोत पेश करेंगे बजट, RSS चीफ भागवत जाएंगे बिहार

इस घटना के बाद केंद्रीय एजेंसी की मदद से महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसे गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। नोएडा में कारपेंटर का काम करता था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now