Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आरोपों पर आज खेल मंत्रालय को जवाब देगा महासंघ

WFI 2

Wrestlers Protest LIVE Updates: सूत्रों के मुताबिक कुश्ती महासंघ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दोपहर तीन बजे तक खेल मंत्रालय को जवाब भेजेगा। उधर, WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं आज एक राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने जा रहा हूं। मैं शाम को मीडिया से बात करूंगा और अपनी बात रखूंगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा, ‘न तो मैंने इस पर अमित शाह से बात की है और न ही किसी अन्य राजनेता से।’ बता दें कि विनेश फोगट, साक्षी मलिक, सुमित मलिक और बजरंग पुनिया जैसे प्रमुख भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन (Wrestlers Protest) किया।

Wrestlers Protest LIVE Updates…

  • यूपी के गोंडा में बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरी अभी तक किसी से बात नहीं हुई है। मैं आज बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा। हरियाणा से 300 एथलीट यहां पहुंच चुके हैं।
  • भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में मुक्केबाज विजेंदर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां पहलवानों से मिलने आया हूं।

विनेश फोगाट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए लगाए आरोप

विनेश फोगट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोचों ने महिला पहलवानों का शोषण किया है, जिससे सरकार को आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करना पड़ा।

WFI प्रमुख को बर्खास्त करने की मांग जोर पकड़ने पर गुरुवार रात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और सरकार पहले ही कदम उठा चुकी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now