Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

असम में अमित शाह का 2024 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, बोले- 300 से ज्यादा सीटों के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

Amit Shah 7

Amit Shah Assam Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को असम पहुंचे। यहां डिब्रूगढ़ में आयोजित सभा में अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 24 के चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही देश में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कराते हुए मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि कांग्रेसी पीएम मोदी की कब्र खोदने की बात कह रहे हैं। पीएम मोदी ने भारत की पहचान दुनिया में बनाई। उत्तर-पूर्व से आतंकवाद को खत्म किया। उत्तर के विकास को नई ऊंचाई दी। वे 50 से अधिक बार उत्तर के दौरे पर आए। उस पीएम के कांग्रेसी कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

देशवासी पीएम मोदी की लंबी उम्र की कर रहे कामना

उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग और मेरे असम के सभी लोग पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए दिन-रात दुआ कर रहे हैं। आप जितना गाली देंगे, कमल उतना ही खिलेगा। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनावों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा सत्ता में सहयोगी है। जबकि कांग्रेस राहुल गांधी की राष्ट्रव्यापी यात्रा के बावजूद बाहर हो गई।

इसे भी पढ़ें:  यूपी STF साबरमती से अतीक को लेकर रवाना; 45 पुलिसवाले, 6 गाड़ियां, प्रयागराज पहुंचने में लगेंगे 23 घंटे

जल्द देश से कांग्रेस का साफ हो जाएगा सूपड़ा

गृह मंत्री ने कहा कि कभी नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, अब राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद यहां से पार्टी का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेशी धरती पर भारत का अपमान करते हैं, अगर वे उसी रास्ते पर चलते रहे तो देश से सबसे पुरानी पार्टी का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ, अभी नॉर्थ ईस्ट में सूपड़ा साफ हुआ है, यही रास्ते पर चले तो देशभर में सूपड़ा साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

इसे भी पढ़ें:  ब्राज़ील में बवाल के बाद एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, गवर्नर को किया निलंबित, जांच के आदेश

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now