Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आवारा कुत्तों ने 5 साल के बच्चे को मार डाला

Stray Dog Menace

Telangana Dog Attack: तेलंगाना के खम्मम जिले में सड़क पर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत हो गई। तेलंगाना में एक महीने के अंदर बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले की ये दूसरी घटना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना खम्मम जिले के रघुनाथपलेम मंडल की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुतानी थांडा का पांच साल के बच्चा बनोठ भरत सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के दौरान बच्चे का काफी मात्रा में खून बह गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पिछले महीने 4 साल के बच्चे की हुई थी मौत

पिछले महीने हैदराबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। एक दिन बाद इसी तरह की एक घटना में शहर में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

दोनों बच्चों पर हमले के मद्देनजर हैदराबाद नगर निकाय ने 24 घंटे के भीतर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक में तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव, अरविंद कुमार, आईएएस ने अधिकारियों को आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान देने और जीएचएमसी और अन्य नगर पालिकाओं की सीमा में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now