Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बैंकिंग क्षेत्र स्थिर, अडानी समूह को दिए कर्ज पर RBI ने दी सफाई

RBI

नई दिल्ली: अडानी समूह के भारतीय बैंकों की ओर से दिए गए लोन पर बैंकिंग सेक्टर हड़कंप मचा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि वह वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए बैंकिंग क्षेत्र और अलग-अलग बैंकों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अडानी समूह को भारतीय बैंकों के जोखिम के बारे में चिंता व्यक्त करने वाली मीडिया रिपोर्टों के बीच आरबीआई का बयान आया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई के मौजूदा आकलन के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र लचीला और स्थिर बना हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरबीआई ने बयान जारी कर कहा कि ऐसी मीडिया रिपोर्टें आई हैं जिनमें एक व्यापारिक समूह के लिए भारतीय बैंकों के जोखिम के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। आरबीआई ने कहा है कि बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर और बैंकों के सुपवाइजर होने के नाते उसकी पूरे बैंकिंग सेक्टर और हर बैंक पर नजर बनी रहती है जिससे देश में वित्तीय स्थिरता बनी रहे।

बैंकिंग क्षेत्र लचीला और स्थिर

आरबीआई ने कहा कि बड़े कर्ज देने को लेकर आरबीआई के पास सेंट्रल रिपॉजिटरी ऑफ इफॉर्मेशन ऑन लार्ज क्रेडिट (CRILC) डाटाबेस सिस्टम है जिसमें बैंकों द्वारा 5 करोड़ रुपये से अधिक दिए कर्ज की मॉनिटरिंग की जाती है। आरबीआई के मुताबिक भारत का बैंकिंग सेक्टर लचीला और स्थिर है।

आरबीआई ने अपने मौजूदा आकलन के अनुसार आश्वासन दिया, बैंकिंग क्षेत्र लचीला और स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय बैंक ने कहा, “पूंजी पर्याप्तता, संपत्ति की गुणवत्ता, तरलता, प्रावधान कवरेज और लाभप्रदता से संबंधित विभिन्न पैरामीटर स्वस्थ हैं। बैंक आरबीआई द्वारा जारी बड़े एक्सपोजर फ्रेमवर्क (एलईएफ) दिशानिर्देशों के अनुपालन में भी हैं।”

बैंकिंग सिस्टम बेहद मजबूत: वित्त मंत्री

आरबीआई ने कहा कि वह सतर्क है और भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की स्थिरता की निगरानी करना जारी रखा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम बेहद मजबूत है। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहती हूं कि भारत का बैंकिंग सेक्टर बहुत ही बेहतर स्थिति में है। वित्त मंत्री ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी अडानी समूह में ओवर एक्सपोज्ड नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि जो कुछ भी अडानी समूह में उका एक्सपोजर है वें मुनाफे पर बैठे हैं।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now