Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बैसाखी से पहले पाकिस्तान ने जारी किया 2856 सिखों को वीजा

Pakistan

नई दिल्ली: बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान उच्चायोग नई दिल्ली ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए 2,856 वीजा जारी किए हैं, जो 9-18 अप्रैल 2023 तक पाकिस्तान में वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत से यात्रा करेंगे। तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब गुरुद्वारों का दौरा करेंगे।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का प्रावधान है। भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। जबकि पाकिस्तानी तीर्थयात्री प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत आते हैं।

सलमान शरीफ ने दी मुबारकबाद

पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सलमान शरीफ ने वीजा जारी होने पर तीर्थयात्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

586 तीर्थयात्रियों का वीजा कर दिया था रद्द

पिछले साल गुरु नानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान के ननकाना साहिब के दर्शन के लिए 1496 सिख तीर्थ यात्रियों ने वीजा अप्लाई किया था। लेकिन इनमें से 586 का वीजा रद्द कर दिया गया था।

महज 910 को जाने की अनुमति मिली थी। इनका वीजा भी महज 10 दिनों के लिए मान्य था। कई सिखों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now