Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बक्सर में सड़क हादसा, अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Ashwini Choubey Car Accident

प्रशांत देव, नई दिल्ली: बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले में शामिल गाड़ी पलटने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में शामिल कोरानसराय थाने की गाड़ी डुमराव के मठीला-नारायणपुर पर सड़की पुल के नजदीक कारकेड में पलट गई। ठीक पीछे इनोवा कार में केंद्रीय मंत्री चौबे सवार थे, हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल पुलिसकर्मियों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे डुमरांव सदर अस्पताल लेकर गए। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर घायल है।

चौबे ने तोड़ा मौन व्रत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पिछले कुछ दिनों से बक्सर में थे। यहां वह अंबेडकर चौक पर मौन व्रत और उपवास रखकर बैठे थे। हालांकि शनिवार को उन्होंने इसे तोड़ दिया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि आध्यातम और धर्म की नगरी बक्सर में किसानों पर हुई पुलिस की बर्बरता, बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों और श्री रामचरितमानस ग्रंथ के अपमान से अत्यंत दुखी हूं।

पुलिस की कार्रवाई से निराश

उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दें और किसानों-युवाओं पर अत्याचार बंद हो। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चौसा में बन रहे थर्मल पावर प्लांट में दिए गए जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के घर पुलिस के डंडे चले थे। इस दौरान हिंसक झड़प भी हुई थी। इस मामले को लेकर पुलिस के दमनकारी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे यहां मौन व्रत पर बैठकर रामचरितमानस का पाठ करते रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now