Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बनिहाल में सड़क हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर तोड़ दूसरी सड़क पर जा पहुंची, 3 घायल

Published on: 25 January 2023
घटनास्थल का फोटो

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: बर्फबारी के बीच बनिहाल में सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर तोड़ दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

बता दें बनिहाल और आसपास लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते यहां सड़क मार्ग बाधित है। सड़कों पर कई फीट बर्फ होने से हादसे होने का खतरा बढ़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामबन जिले के बनिहाल इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now