Prajasatta Side Scroll Menu

बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ताजा ताजा मौसम अपडेट

Weather Update: आज 5 अप्रैल है और अभी देश के कई इलाकों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान की आशंका है। इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है।

आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ये बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर छिटपुट हिमपात भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  'मेरे अधिकारों के साथ खिलवाड़ न करें...', वकील पर भड़के CJI

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही मध्य भारत के कई इलाकों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ओले पड़ने की भी आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  VIDEO: खाली सड़क पर बेफिक्र होकर स्कूटी से घर जा रही थी लड़की, अचानक फट गई धरती...आया सैलाब

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में कई जगहों भी पर भी गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। शेष पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश संभावना है।

इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश और बादलों की गरज हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  यौन उत्पीड़न वाले बयान पर जवाब के लिए राहुल ने मांगा समय

और पढ़िए:

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now