Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

BBC डॉक्‍यूमेंट्री स्‍क्रीनिंग पर अड़े DU के छात्र, हंगामे के बाद लगाई गई धारा 144

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की डॉक्‍यूमेंट्री को लेकर देश की यूनिवर्सिटी में बवाल जारी है। जेएनयू, जामिया के बाद इसकी लहर दिल्ली यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। दिल्‍ली की 4 यूनिवर्सिटी में डॉक्‍यूमेंट्री की स्‍क्रीनिंग को लेकर विवाद जारी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आर्ट्स फैकल्‍टी के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए हैं। आर्ट्स फैकल्टी के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में डॉक्‍यूमेंट्री स्‍क्रीनिंग से ठीक पहले बिजली काट दी गई। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्‍टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी NSUI का कहना है, ‘हम दिल्ली पुलिस से अनुरोध करना चाहते हैं कि हमें स्क्रीनिंग की अनुमति दें, हम इसे चुपचाप करेंगे। कोई दंगा नहीं भड़केगा।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया गया है। उधऱ, केंद्र सरकार के निर्देश की अवहेलना करते हुए विपक्षी दलों के छात्र निकायों और युवा शाखाओं ने विभिन्न राज्यों में कॉलेज परिसरों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित करने की घोषणा की है।

मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए बिजली और इंटरनेट काट दिया था। वहीं, स्क्रीनिंग करने वाले छात्र संगठन ने स्क्रीनिंग के दौरान पथराव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान एबीवीपी सदस्यों ने उन पर हमला किया।

इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में बुधवार को 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन करने के आरोप में 13 छात्रों को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

 

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now