Prajasatta Side Scroll Menu

बेगूसराय में मुखिया की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे शॉर्प शूटर्स

Bihar 8

Bihar: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से गुस्साए लोगों ने अस्पताल चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने नहीं सुनी तो शव लेकर ट्रैफिक चौक पहुंच गए और NH 31 जाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।

बेगूसराय जाते वक्त रास्ते में हुआ हमला

यह पूरा मामला परना पंचायत का है। इस पंचायत के वीरेंद्र कुमार शर्मा मुखिया थे। वे दूसरी बार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। वे भाजपा से भी जुड़े थे। गुरुवार को वे घर से बेगूसराय प्रखंड के दफ्तर जा रहे थे। तभी रास्ते में मुफस्सिल थाना इलाके में तरैया गांव के पास दो बाइकों से चार बदमाश पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  भोपाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सिंधी समाज को मिलेंगे पट्टे

इसके बाद बदमाशों ने मुखिया शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वीरेंद्र कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वीरेंद्र को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Bihar, Panchayat Mukhiya, Man Shot Dead, Election Dispute, Begusarai Crime News
हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

डीसीपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर

इस हत्या के विरोध में लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही डीसीपी सदर अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  In Pics: इटली की पीएम मेलोनी बोलीं- भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सभी नेताओं के ‘प्रिय’, मोदी मुस्कुराए

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now