Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही IndiGo Flight की शमशादाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या थी वजह

Emergency Landing

Emergency Landing: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना के शमशादाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को वाराणसी आ रहे विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद तेलंगाना के शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि इंडिगो फ्लाइट 6E897 ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन शमशादाबाद हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने के बाद सुबह 6:15 बजे आपातकालीन लैंडिंग की गई।

अधिकारियों ने डायवर्जन के लिए तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। डीजीसीए ने कहा कि विमान में 137 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि  रविवार को 200 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से एतिहाद एयरवेज की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

रविवार को हुई थी एतिहाद एयरवेज के फ्लाइट की आपात लैंडिंग

एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट में भी तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जांच पड़ताल के बाद फ्लाइट ने दोबारा अबू धाबी के उड़ान भरी थी।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली से दुबई के लिए जा रहे एक कार्गो प्लेन से पक्षी की टक्कर हो गई थी। कार्गो प्लेन से पक्षी के टकराने के बाद अलर्ट जारी कर उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया था। जांच पड़ताल के बाद पता चला था कि पक्षी के टकराने से प्लेन की विंडशील्ड में दरार आ गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now