Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 169 नए केस, 1 की मौत

Corona 2 1

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर भी पहुंच गया है। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले छह दिनों से देश में कोरोना के लगातार 150 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। लंबे समय बाद ऐसा है जब देश में लगातार 150 के ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। रविवार (26 February 2023) को तो देश में कोरोना के 218 कोरोना के नए केस सामने आए थे।

24 घंटे में कोरोना के 169 नए केस आए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। हालांकि आज कल के मुकाबले देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 169 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्तियों की मौत की खबर आई। मौत का ये मामला केरल से आया है। इससे पहले पिछले दिन सोमवार को देश में कोरोना के 185 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 16 कम नए केस सामने आए हैं।

और पढ़िए –

भारत में लगातार कम हो रहा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (28 February 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 169 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 140 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2257 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 28 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,86,371 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 86 हजार 371 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 343 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 771 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

और पढ़िए – 

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 2257
अबतक कुल संक्रमित– 4 करोड़ 46 लाख 86 हजार 371
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 343
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 771

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.05% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

और पढ़िए –  

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now