Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में बढ़ता जा रहा है करोना का कहर, 24 घंटे में 3823 नए केस

Coronavirus

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में आज कोरना के 3800 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। बड़ी बात यह है कि कल की तुलना में आज 27 फीसदी ज्यादा मामले आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 3824 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3824 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना के 3095 नए मामले आए थे, जबकि 5 लोगों की मौत की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 830 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने राज्‍यों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (2 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3823 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1784 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 18,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 18,389 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2035 की तेजी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकियों को किया ढेर

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,22,818 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 22 हजार 818 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 73 हजार 335 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 880 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 18 हजार 389
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 22 हजार 818
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 73 हजार 335
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 880
इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर : जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.87 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now