Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत VS इंडिया: देश का नाम बदलने के विवाद को मिलने लगी हवा

Published on: 6 September 2023
भारत VS इंडिया: देश का नाम बदलने के विवाद को मिलने लगी हवा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारत VS इंडिया को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजे गए रात्रिभोज के निमंत्रण पर मंगलवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। बता दें कि जी-20 सम्मेलन के सिलसिले में भेजे गए इस निमंत्रण पत्र में उन्हें ‘प्रेसीडेंट ऑफ़ भारत’ लिखा गया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई, है और नए विवादों को हवा मिलनी भी। इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के नेता आमने-सामने आ गए हैं।

इसके आलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे को लेकर अपने आधिकारिक नोट में बड़ा बदलाव किया है। नए बदवाल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के आधिकारिक नोट पर ‘The Prime Minister Of BHARAT लिखा गया है। बता दें कि पीएम मोदी आज 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।

ऐसे में विपक्षी दलों ने ये आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश के नाम के तौर पर ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल बंद कर रही है और इसे अब केवल ‘भारत’ कहे जाने की योजना है। विपक्षी दलों के इन आरोपों पर केंद्र सरकार या राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अब तक किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी देश के नाम के तौर पर भारत शब्द का इस्तेमाल करने पर जोर दिया था। इस बयान के तीन-चार दिन के अंदर ही राष्ट्रपति के निमंत्रण पत्र में ऐसी ही बात सामने आने पर देश की सियासत और गरमा गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 2 सितंबर को गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में कहा था कि “लोगों को इंडिया नाम का इस्तेमाल बंद करके भारत का नाम इस्तेमाल करना चाहिए. उन्‍होंने कहा था, “हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है. भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है. हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग बंद करके भारत का उपयोग शुरू करना होगा, तभी परिवर्तन आएगा. हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा”

भारत VS इंडिया के विवाद को हवा

बता दें, देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत किए जाने का मुद्दा अचानक से सामने नहीं आया है। इसकी मांग लंबे समय से उठ रही है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार आधिकारिक रूप से देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है। बता दें, इससे पहले यह मसला सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर दो बार याचिका भी दाखिल हुई है, जिन्हें खारिज कर दिया गया था।

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA  
लोकसभा चुना व 2024 को लेकर विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाया है और इसका नाम INDIA रखा है। इसके बाद से देश में INDIA नाम की सियासत ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगा या है कि मोदी सरकार ने चुपके से देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर दिया है। उन्होंने कहा, यह संविधान के खिलाफ है।

भारत VS इंडिया, देश का नाम बदलने के विवाद को हवा

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now