Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भ्रष्टाचार पर प्रहार या चुनावी हथियार?

Sandeep Chaudhary Show 1

Sabse Bada Sawal, 06 April 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। आज हनुमान जयंती है। आज बजरंग बली की राजनीति में एंट्री हो गई है। पहले भी हुई थी। लेकिन 2024 के संदर्भ में देखें तो बजरंगबली की राजनीति में एंट्री हो गई। दरअसल, आज भाजपा का 44वां स्थापना दिवस है। 1980 में भाजपा की मुंबई में स्थापना हुई थी। उससे पहले जनसंघ के रूप में भाजपा सक्रिय थी। ऐसे मौके पर भाजपा के सबसे बड़ा चेहरा और पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हनुमानजी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वे कठोर हो गए थे। इसी तरह भ्रष्टाचार और परिवारवाद से लड़ना होगा। जरुरत पड़ी तो भाजपा कठोर भी होगी। ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे पवनपुत्र बजरंगबली नहीं कर सकते हैं। बीजेपी में भी वही माद्दा है। भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द पिछले एक माह से राजनीति चल रही है, पीएम मोदी उसे आगे ले जाते हुए दिख रहे हैं।

124 नेताओं की जांच में 118 विपक्ष से ही क्यों?

पिछले दिनों सीबीआई से भी पीएम मोदी ने कहा था कि बिना डरे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते रहिए। इसी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को आड़े हाथों ले रही है। कहा जा रहा है कि विपक्ष पर ही सीबीआई, ईडी जांच क्यों करती दिख रही है? देशभर से ऐसी ही खबरें आ रही है। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में है। लालू यादव के परिवार से पूछताछ चल रही है। विपक्षी कह रहे हैं कि 124 नेताओं की जांच में 118 विपक्ष से ही क्यों। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं अगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन बीजेपी में चले जाएं तो जांच खत्म हो जाएगी। जैसे सुवेंदु अधिकारी, बीएस येदियुरप्पा, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ हुआ।

मोदी परिवारवाद को सबसे बड़ा राक्षस बता रहे

विपक्ष कह रहा है कि हम पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं, लेकिन इन सबमें क्या जुड़ जाता है अडानी प्रकरण। आज बजट सत्र का आखिरी दिन था। अनिश्चितकाल के लिए संसद स्थगित कर दी गई है। पहले चरण में 24 जनवरी को राहुल गांधी ने अडानी-मोदी रिश्ते पर सवाल उठाए थे। दूसरे सत्र में उनकी सांसदी भी चली गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं कि बीजेपी डर क्यों रही है। जेपीसी क्यों नहीं बनाई जा रही है। पीएम सवालों का जवाब नहीं देते हैं। तो अब वार-पलटवार चल रहा है। जनता को कौन समझाता है कि ईमानदारी से लड़ रहा है। क्या ये एक बड़ी लड़ाई बनने वाली है 2024 के लिहाज से। पीएम मोदी इसमें परिवार वाद के बड़े राक्षस बता रहे हैं।

तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि भ्रष्टाचार पर प्रहार या चुनावी हथियार? किसकी लंका में आग लगाएंगे हनुमान? देखिए बड़ी बहस…

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now