Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी ने बेटी के नाम किया खुलासा

Tejashwi

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चैत्र नवरात्रि में पिता बने हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। चूंकि बेटी नवरात्रि में जन्मी है, तो उसका नाम मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में से एक कात्यायनी के नाम पर रखा गया है। यह नाम तेजस्वी के पिता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने चुना है।

तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी ट्विट कर दी है। उन्होंने बेटी के जन्म पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का आभार भी जताया है। उन्होंने लिखा, ‘प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभाकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया है। इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बच्ची के दादा ने बेटी का नाम कात्यायनी रखा है।’

27 मार्च को पिता बने थे तेजस्वी

27 मार्च को तेजस्वी की पत्नी राचेल गोडिन्हो ने बेटी को जन्म दिया था। यह दिन नवरात्रि का छठा दिन था। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है।

गोद में ली बच्ची तो राेमांचित हो गए थे लालू

बच्ची के जन्म के बाद लालू यादव पत्नी राबड़ी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया था। लालू यादव ने फोटो-वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है।

इसे भी पढ़ें:  'पूनिया ने धोखा दिया'...ये कहकर BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने खत्म किया धरना

आप इस कीमती, नए, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है।

तेजस्वी की पहली संतान कात्यायनी

तेजस्वी की पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में ही उन्होंने 27 मार्च को बेटी को जन्म दिया। यह तेजस्वी की पहली संतान है।

इसे भी पढ़ें:  PMLA Case: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED ने चार्जशीट में दर्ज किया Priyanka Gandhi का नाम

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now