Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार में हिंसा के बाद अब सियासत: गृह मंत्री शाह का सासाराम दौरा रद्द, CM नीतीश बोले- जानबूझकर हुआ बवाल

Amit Shah 5

Bihar Clashes:  बिहार के सासाराम, नालंदा और भागलपुर में राम नवमी के जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी और गोलीकांड को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार के सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह सासाराम में हिंसा और उसके बाद लागू धारा 144 का हवाला दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि अमित शाह का सासाराम कार्यक्रम नहीं होगा।

गृह मंत्री शाह शनिवार की शाम 6 बजे पटना पहुंचेंगे। दो अप्रैल को वे नवादा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सासाराम में होने वाले कार्यक्रम सम्राट अशोक जयंती समारोह को रद्द कर दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है। बिहार की सरकार ने हमें सुरक्षा भी नहीं दी। दुर्भाग्य से हम कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना

अमित शाह के दौरा रद्द होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी केंद्र के मंत्री बिहार आते हैं तो उनको सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है। हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं, वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है।

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमें शुक्रवार को जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

नालंदा से 27 और सासाराम से 18 आरोपी गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने शनिवार को बताया कि सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। नालंदा में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिलों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी हिंसा प्रभावित इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति बनाए रखने अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  LOK Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों के लिए होगा प्रथम चरण का मतदान

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now