Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार में RJD नेता सुनील राय का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद

Sunil Rai

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। छपरा में RJD के नेता सुनील राय का अपहरण हो गया है। मंगलवार सुबह-सुबह आजरेडी नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया। सुनील राय की किडनैपिंग का खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद हुआ। ये वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास हुई है।

मुफस्सिल क्षेत्र में सुनील राय आरजेडी के लोकप्रिय नेता हैं। वह अपने क्षेत्र से पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके अपहरण की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम सुनील राय की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तड़के 4 बजकर 35 मिनट के आसपास सफेद स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  सिद्धारमैया ने चुनी बेटे की सीट, BJP ने कसा तंज

और पढ़िए –

सुनील राय को उनके ऑफिस के पास से उठाया गया। सुनील राय के पिता रामविलास राय ने बताया कि आज सुबह किसी ने उनके बेटे को फोन करके बुलाया। जिसके बाद सुनील राय अपने घर के पास स्थित कार्यालय के पास पहुंचा। उसी समय बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।

और पढ़िए –

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सड़क फिर ‘लहूलुहान’, स्कूटी को टक्कर मार कार से 350 मीटर तक घसीटा, एक शख्स की मौत

सुनील राय का कहना है अपहरण करने वाले जान पहचान के हैं तभी तो फोन आने पर वह बाहर गया। पुलिस मामसे की जांच में जुटी है और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now