Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूट गए शीशे

Vande Bharat

Vande Bharat Express: बंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पथराव हुए हैं। बिहार के कटिहार में ट्रेन पर पत्थर फेकें गए। वंदे भारत एक्सप्रेस जब कटिहार डिवीजन के दालखोला स्टेशन से गुजर रही थी तो अचानक आवाज आई। C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है। मौके पर आरपीएफ पहुंची लेकिन किसी को पकड़ नहीं पाई।

आरपीएफ अधिकारी ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि बिहार से हाल ही में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को डिजीटल तरीके से हरी झंडी दिखाई थी। इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं।

Vande Bharat Express के बारे में कितना जानते हैं आप?

भारत ने 2019 में अपनी पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की। इस ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा बनाया गया है। ट्रेन का निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आराम से सुसज्जित है।

ट्रेन में स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे हैं, जो सभी वर्गों में बैठने वाली सीटों और कार्यकारी वर्ग में घूमने वाली सीटों के साथ प्रदान किए जाते हैं। सभी कोच स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, ऑनबोर्ड वाई-फाई और आरामदायक सीटों से लैस हैं।

देश में इन रूटों पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

1- दिल्ली से वाराणसी (यूपी)
2- अंबाला/ऊना (हिमाचल प्रदेश)
3- कटरा (जम्मू और कश्मीर)
4- चेन्नई-मैसूर
5- मुंबई-गांधीनगर
6- बिलासपुर-नागपुर
7- हावड़ा-जलपाईगुड़ी
8-सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now