Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

BJP MLA ने KSDL के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

BJP MLA Madal Virupakshappa

Karnataka: लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि लोकायुक्त अधिकारियों ने विधायक के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद विधायक के घर से 6 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विधायक विरुपक्षप्पा दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक हैं। उनके बेटे प्रशांत मदल बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) में चीफ अकाउंटेंट हैं। गुरुवार को प्रशांत मदल को KSDL ऑफिस में 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद, लोकायुक्त अधिकारियों ने विरुपक्षप्पा के आवास और कार्यालयों की तलाशी ली थी।

विधायक से भी लोकायुक्त कर सकती है पूछताछ

लोकायुक्त को भाजपा विधायक के आवास पर भारी मात्रा में कैश मिली। केएसडीएल कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये जब्त किए गए और विरुपक्षप्पा के घर से 6 करोड़ रुपये बरामद किए गए। कहा जा रहा है कि लोकायुक्त पूछताछ के लिए विधायक को भी तलब कर सकती है।

और पढ़िए –

विधायक ने अपने इस्तीफे में आरोपी से किया इनकार

भाजपा विधायक ने अपने इस्तीफे में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरा लोकायुक्त छापे से कोई संबंध नहीं है। यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश है। वहीं, लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने प्रशांत के खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने जाल बिछाया और प्रशांत को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त के एक अधिकारी ने कहा, “हमने उनके कार्यालय में तलाशी ली और 1.7 करोड़ रुपये पाए। हमें संदेह है कि प्रशांत अपने पिता की ओर से रिश्वत ले रहे थे। हम उनके कार्यालय में मिले धन के स्रोत की जांच कर रहे हैं।” उधर, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ बताते हुए तीखा हमला बोला।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि 40 Percent Sarkara के भ्रष्टाचार की बदबू ने मैसूर संदल साबुन की खुशबू को भी गंदा कर दिया है। पहले, KSDL के अध्यक्ष-भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया और 24 घंटे के भीतर ₹6,00,00,000 रुपये कैश घर से बरामद किए गए।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now