Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग, नौसेना ने संभाला मोर्चा

Brahamapuram Plant

Fire In Kochi: केरल के कोच्चि में ब्रह्मपुरम वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में गुरुवार को लगी आग अभी तक बुझी नहीं है। शनिवार को यहां भारतीय नौसेना ने मोर्चा संभाला। नौसेना ने अपने हवाई अग्निशमन (Aerial Firefighting) का इस्तेमाल शुरू किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नौसेना ने अपने ALH की मदद से प्रभावित इलाके में 5 हजार लीटर पानी का छिड़काव किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

धुएं से ढका 10 किमी एरिया

आग ने प्लांट के काफी एरिया को अपनी जद में ले लिया है। प्लांट के आसपास का 10 किलोमीटर का क्षेत्र और शहर के कई अन्य हिस्से पूरी तरह से धुएं से ढके हुए हैं। लगभग 10 फायर ब्रिगेड इकाइयां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

गुरुवार को प्लांट में लगी थी आग

दरअसल, कोच्चि में ब्रह्मपुरम वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है। गुरुवार को यहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कामयाबी नहीं मिली।

शुक्रवार दोपहर 3.45 बजे अचानक आग बेकाबू हो गई और प्लांट में कचरे के बड़े ढेर में फैल गई। जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 20 पंपिंग इकाइयों को मौके पर रवाना किया गया। हालाँकि, आग और फैल गई और निगम के सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

Naval ALH, Brahamapuram Waste Plant, Kochi, Kochi News, Brahamapuram Plant, Fire In Kochi, Kerala News
ब्रह्मपुरम प्लांट में आग फैलते ही सामान शिफ्ट करने की कोशिश करता मजदूर।

प्लांट का बायो माइनिंग स्पेस भी जलकर राख

आग से निकलने वाले धुंए ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें ब्रह्मपुरम, करीमुगल, पिनरमुंडा, अंबालामुगल, पेरिंगला, इरुम्पनम और कक्कनाड शामिल हैं। प्लांट का बायो माइनिंग स्पेस भी आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

इस बीच, प्लांट में लगभग सैकड़ों मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि धुआं फैलने के कारण इलाके के बुजुर्ग और बच्चे सांस की तकलीफ से पीड़ित हैं। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

मेयर से नौसेना से मांगी थी मदद

कोच्चि के मेयर ने नौसेना से मदद मांगी थी। डीएम से बात होने के बाद भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एमए हंपिहोली ने हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव कराया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now