Prajasatta Side Scroll Menu

चंडीगढ़ के मेयर होंगे BJP के अनूप गुप्ता

Anup Gupta

Chandigarh New Mayor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनूप गुप्ता ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जसबीर सिंह को एक वोट से हरा दिया। कुल 29 मत पड़े, जिनमें से गुप्ता को 15, जबकि सिंह को 14 मत मिले। कांग्रेस और अकाली दल मतदान से दूर रहे। गुप्ता सरबजीत कौर का स्थान लेंगे।

कौन हैं अनूप गुप्ता?

चंडीगढ़ के नए मेयर 38 साल के अनूप गुप्ता बीकॉम के साथ-साथ लॉ ग्रेजुएट हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर थे। अनूप गुप्ता पहली बार 2021 में वार्ड 11 से काउंसलर चुने गए थे। इस वार्ड में सेक्टर 18, 19 और 21 आता है।

इसे भी पढ़ें:  RailOne App: भारतीय रेलवे की इस नई ऐप से अब एक ही जगह मिलेंगी टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक की सुविधाएं

अनूप गुप्ता को भाजपा के सीनियर नेता संजय टंडन, अरुण सूद और सांसद किरण खेर समेत केंद्र शासित प्रदेश के सभी टॉप भाजपा नेताओं का करीबी माना जाता है। मेयर और डिप्टी मेयर बनने से पहले वे भाजपा के सचिव पद पर भी रह चुके हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में हुआ। आज सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ था। पिछले साल बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार सरबजीत कौर को आम आदमी पार्टी द्वारा डाले गए एक वोट को अवैध घोषित करने के बाद विजेता घोषित किया गया था। चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है।

इसे भी पढ़ें:  पढ़े! सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस: अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now