Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

CBI आज मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ

मनीष सिसोदिया 1

Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से पूछताछ से पहले AAP सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि आप नेता को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए सिसोदिया CBI के दफ्तर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सिसोदिया के सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई के मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है।

सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सिसोदिया ने किया ट्वीट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर जाने से पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जांच में सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि हम भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

सिसोदिया के ट्वीट पर केजरीवाल बोले- भगवान आपके साथ हैं

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान आपके (मनीष सिसोदिया) साथ है। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।

19 फरवरी को पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया था

सीबीआई ने सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली का बजट तैयार कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें थोड़ा समय चाहिए। सीबीआई ने उनके अनुरोध पर सहमति जताई थी।

संजय सिंह ने ट्विटर पर लगाए ये आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने चौंकाने वाला दावा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि ये (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की पुलिस है … वे अपराधों को रोकने में सक्षम हो सकते हैं या नहीं, लेकिन वे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी शक्ति का उपयोग कर रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। आप (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल, मोदी जी से इतना डरते क्यों हैं? आप जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन आप असफल होंगे। संजय सिंह ने अपने ट्वीट के साथ संभवतः उनके आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की एक तस्वीर शेयर की।

सिसोदिया बोले- जांच में केंद्रीय एजेंसी का करेंगे पूरा सहयोग

सिसोदिया ने कहा है कि वे जांच में केंद्रीय एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे। उधर, दिल्ली भाजपा ने बजट को लेकर सीबीआई से किए गए सिसोदिया के अनुरोध को बहाना बताया था। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने एक बयान में कहा कि बजट एक बहाना था।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में नई शराब बिक्री नीति लाने में सिसोदिया और अन्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले साल सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद, दिल्ली सरकार पुरानी शराब नीति पर वापस लौट गई।

पुरानी नीति पर लौटने को लेकर भाजपा ने लगाया था ये आरोप

केजरीवाल सरकार के पुरानी शराब नीति पर वापस लौटने को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया की ओर से आबकारी विभाग में किए गए भ्रष्टाचार को कवर करने के लिए दिल्ली सरकार पुरानी शराब बिक्री नीति पर वापस लौट गई। बता दें कि सीबीआई ने शराब नीति मामले की चार्जशीट में सात अभियुक्तों का नाम शामिल है, लेकिन इनमें सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है।

सीबीआई ने हाल ही में भारत राष्ट्र समिति की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now