Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

छत्तीसगढ़ में परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुुलिसकर्मी

Third Gender Police

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स यूनिट के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। बता दें कि जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया था। उनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित बस्तर में तैनाती के लिए यूनिट में शामिल किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक ने दी ये जानकारी

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के प्लाटून भाग लेंगे। राज्य में यह पहली बार है कि थर्ड जेंडर के पुलिसकर्मी परेड में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बघेल परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ये थर्ड जेंडर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और निश्चित रूप से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स हुआ बैन

थर्ड जेंडर पुलिसकर्मी ने इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया

परेड में शामिल होने वाले थर्ड जेंडर पुलिसकर्मियों में शामिल रिया मंडावी ने अपनी भागीदारी को पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाता था और भेदभाव किया जाता था। उन चीजों की हमें अनुमति नहीं होती थी जो आमतौर पर पुरुष या महिलाएं करते हैं। लेकिन पुलिस बल में चुने जाने के बाद, हमें एक सकारात्मक पहचान मिली और अब हमें सम्मान के साथ देखा जा रहा है।

मंडावी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस अवसर के लिए सरकार और पुलिस विभाग के आभारी हैं। वहीं, थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने दोनों को परेड में शामिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि और समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: पहाड़ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य-शहर का हाल
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now