Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चिंचवाड़ और कस्बा पेठ में मतदान जारी

Maharashtra By Election

Maharashtra By-Election: महाराष्ट्र में चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। कस्बा पेठ में कुल 270 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जहां पुलिस ने 9 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,75,428 है, जिसमें 1,38,550 महिला मतदाता और 1,36,87 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

पुणे पुलिस की ओर से पुलिस विभाग के सभी सीनियर अधिकारियों के साथ लगभग 1,300 पुलिस कर्मियों को मतदान दिवस के लिए तैनात किया गया है।

चिंचवाड़ में 510 पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी

चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्र में, कुल 56,8954 योग्य मतदाता 510 पूलिंग बूथों पर वोट डालेंगे। पुलिस ने इस निर्वाचन क्षेत्र में 13 संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित किया है, जिसमें पूरे निर्वाचन क्षेत्र में तैनात सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 850 पुलिसकर्मी हैं।

उपचुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (RPF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जैसे अर्धसैनिक बल दोनों शहरों में पुलिस कर्मियों की मदद करेंगे।

चिंचवाड़ में मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विठ्ठल काटे, भाजपा के अश्विनी जगताप और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच है।

चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक लक्ष्मण जगताप और कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से मुक्ता तिलक के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मतगणना दो मार्च को होगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now