Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Covid Alert: कई देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, भारत की क्या तैयारी?

Published on: 21 May 2025
COVID-19 Alert in India Himachal COVID Alert 2025 , Covid Alert: कई देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, भारत की क्या तैयारी?

Covid Alert In India: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया के कई हिस्सों में चिंता का कारण बन रहा है। पुरानी लहर का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि इसका नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक सिंगापुर, हांगकांग, और थाईलैंड में जैसे एशिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और भारत भी अब सतर्क हो गया है।

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1, जो ओमिक्रोन के BA.2.86 का वंशज है, तेजी से फैल रहा है। इसके उप-वेरिएंट LF.7 और NB.1.8 सबसे ज्यादा मामले पैदा कर रहे हैं। यह वेरिएंट कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी, थकान, और सिरदर्द शामिल हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक हांगकांग में JN.1 वेरिएंट सबसे ज्यादा बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है। मार्च में यहां पॉजिटिविटी रेट 1.7% था, जो अब बढ़कर 11.4% हो गया है। हाल ही में 81 नए मामले सामने आए, जिनमें 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग थे, जो पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

इसके अलावा थाईलैंड में भी कोरोना का कहर बढ़ रहा है। पिछले हफ्ते वहां 33,030 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 6,000 अकेले बैंकॉक से थे। अस्पतालों में 1,900 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, और 2 लोगों की मौत की खबर है। थाईलैंड के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

Covid Alert: भारत में स्थिति और तैयारी

भारत में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। 19 मई 2025 तक देश में 93 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर केरल, तमिलनाडु, और महाराष्ट्र से हैं। मुंबई में 20 मई को 53 सक्रिय मामले सामने आए, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।

हाल ही में मुंबई के KEM अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की खबर आई, लेकिन अस्पताल ने स्पष्ट किया कि उनकी मृत्यु अन्य बीमारियों (नेफ्रोटिक सिंड्रोम और कैंसर) के कारण हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में अभी चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन सभी को बूस्टर डोज लेने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि ग्लोबल लेवल पर एशिया के और दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में अभी पॉजिटिविटी रेट ज्यादा नहीं है।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now