Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश तो यहां गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल

Mp Weather Update Today 3

Weather Today : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में रविवार से लगातार छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी इससे राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी कई इलाकों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रह सकता है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई ये बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक कई इलाकों में इसका प्रभाव देखी जा सकती है।

जारी है ठंड का प्रचंड प्रकोप 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल जनवरी का महीना खत्म होने में अब महज एक दिन बचा है लेकिन नए साल 2023 के पहले दिन से ही उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद तल्ख बना हुआ है, जो बदलने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का प्रचंड प्रकोप बदस्तूर जारी है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत की कम संभावना है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा और मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बारिश हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

दरअसल 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है।

आज भी इन राज्यों में होगी आफत की बारिश

इसके साथ ही आज भी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि 5 फरवरी तक सर्द हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

इन राज्यों में होगी ओलावृष्टि

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now