Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

DCW Chief Swati Maliwal से AIIMS के पास छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Swati Maliwal

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाति मालीवाल को गुरुवार सुबह करीब 3 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली AIIMS के गेट 2 के सामने एक कार से घसीटे जाने का मामला सामने आया है। स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कार सवार ने करीब 10-15 मीटर तक घसीटा।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा

स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने लिखा कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालातों का जायजा ले रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आरोपी 41 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दौरान आरोपी नशे में था। प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल अपनी टीम के साथ फुटपाथ पर खड़ी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now