Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में एकबार फिर से डराने लगा कोरोना

Corona Cases New 2

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 6 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 500 से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 754 नए केस समाने आए हैं। इससे पहले 12 नवंबर देश में कोरोना के 734 नए केस सामने आए थे।

24 घंटे में कोरोना के 754 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 754 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मौत की ये खबर कर्नाटक से आई है। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 618 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 136 नए केस सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा की जीत के जश्न में छाया मातम, सुवेंदु अधिकारी के सबसे करीबी चंद्रनाथ रथ का कत्ल -18 साल तक इंडियन एयरफोर्स में की थी देश सेवा

एकबार फिर डराने लगा है कोरना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (16 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 754 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 426 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4623 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 327 की तेजी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  सिद्धारमैया दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,92,710 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों (Corona Update) की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 92 हजार 710 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 297 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 790 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 4 हजार 623
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 92 हजार 710
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 297
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 790

इसे भी पढ़ें:  फ्रांस से 26 राफेल, 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां लेने के प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now