Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, जानें देश का हाल

Delhi Weather

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में शनिवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। मौसम के बदलने से पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली से लेकर देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में 18 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज होगी।

दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन दिल्ली के अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, वसंत विहार, आरके पुरम, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हो सकता है। 19 और 20 मार्च को भी बारिश के जारी रहने के आसार है जबकि 21 मार्च से दिल्ली में बारिश के रुकने का अनुमान है।

वहीं, हरियाणा के यमुनानगर, नरवाना, बरवाला, जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, कांधला, बिजनौर, हस्तिनापुर और चांदपुर में भी हल्की से मध्यम तीव्र बारिश संभावना है। स्काईमेट (मौसम पूर्वानुमान एजेंसी) के मुताबिक, देश के अन्य राज्यों- आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, तेलंगाना और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now