Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ IMD ने जारी किए ये अलर्ट

Weather Update 1

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Issued Alerts) ने इस सभी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी (Orange and Yellow Alert) किया है।

बारिश के साथ इस रफ्तार से चलेंगी शीत लहरें

बताया गया है कि ऑरेंज अलर्ट मौसम परिवर्तन से पैदा होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने का संकेत है। जबकि येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम बदल सकता है। लोग सतर्क रहें। आईएमडी ने अगले सप्ताह बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है।

घने कोहरे के साथ बारिश का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे के साथ हल्की बारिश और रात में बूंदाबांदी की आशंका का अनुमान लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीनगर में माइनस तापमान में वॉलीबॉल खेलते दिखे सीआरपीएफ के जवान, देखें वीडियो

मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी शुरू होने और 25 जनवरी तक जारी रहने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में पड़ेंगे ओले!

मौसम कार्यालय ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भीषण शीतलहर की आशंका जताई गई है। वहीं पंजाब में गुरदासपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, जालंधर, होशियारपुर और बठिंडा ऑरेंज अलर्ट पर हैं। फाजिल्का, बरनाला, संगरूर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जैसे जिले येलो अलर्ट पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  Air India CEO Search: कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे के बाद टाटा समूह ने शुरू की नए उत्तराधिकारी की तलाश

उड़ानों और ट्रेनों में हुई घंटों की देरी

इसके अलावा हरियाणा में सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत और हिसार ऑरेंज अलर्ट पर हैं। जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी और पलवल येलो अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से येलो अलर्ट पर हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोहरा छाया रहा। इससे कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें देरी से चलीं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से जाने वाली कई उड़ानें कोहरे के कारण देरी से उड़ीं। जबकि उत्तर रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण छह ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

हिमाचल के अधिकांश हिस्से में शून्य से नीचे तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक हफ्ते तक शिमला और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया। अधिकांश राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है और स्थानीय तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। आईएमडी ने कहा कि पर्वतीय राज्य में अगले दो दिनों में मौसम में खास बदलाव नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  License Cancel: नकली दवा बनाने वाली कंपनियों पर एक्शन, सरकार ने रद्द की 18 के लाइसेंस
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now