Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली पुलिस ने जामिया के 4 छात्रों को हिरासत में लिया

JMI 2

BBC documentary: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीसीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने के बाद  जामिया में भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दिल्ली पुलिस ने जामिया 4 छोत्रों को हिरासत में लिया है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजरात दंगों पर बनाई डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। हंगामा करने के आरोप में चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

जामिया यूनिवर्सिटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस बल हर गेट पर तैनात कर दिए गए हैं। जानकारी देते हुए, एसएफआई दिल्ली राज्य समिति ने कहा, “अज़ीज़ (जामिया छात्र और एसएफआई जामिया इकाई सचिव), निवेद्य (जामिया छात्र और एसएफआई दक्षिण दिल्ली क्षेत्र उपाध्यक्ष), अभिराम और तेजस (जामिया छात्र और एसएफआई इकाई) को दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले हिरासत में लिया है।

बीबीसी के दो हिस्सों में बनी डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” में दावा किया गया है कि इसने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कुछ पहलुओं की पड़ताल की है जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के परिसर में छात्रों की बैठक या किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसा करने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

JNU में हुआ था बवाल

इसके पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों ने BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव का आरोप लगाया है। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने आरोप लगाया कि इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके। इससे पहले 21 जनवरी को, हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने नॉर्थ कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now