Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा

Delhi Assembly Winter Session

Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रदूषण और यमुना में गंदगी को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर ने भाजपा के चार विधायकों को मार्शलों द्वारा दिल्ली विधानसभा से बाहर करवा दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक विरोध प्रदर्शन के दौरान यमुना का प्रदूषित पानी लेकर विधानसभा के अंदर पहुंचे थे।

जिन विधायकों को मार्शल आउट किया गया उनमें अभय वर्मा, अजय महावर, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेयी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा लंबे समय से आम आदमी पार्टी सरकार पर यमुना नदी की सफाई की दिशा में काम नहीं करने का आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ‘हमारे खून में है लोकतंत्र…’, किरेन रिजिजू ने कहा- कोर्ट की आजादी और डेमोक्रेसी पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता

भाजपा ने आरोप लगाया है कि केंद्र से धन प्राप्त करने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है। विधायकों ने ‘केजरीवाल माफी मांगो’ के नारे लगाए और यमुना नदी के प्रदूषित पानी के साथ दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मार्च किया।

पहले दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे भाजपा विधायक

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए भाजपा विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन मास्क पहनकर आए थे।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना अपडेट: देश में बीते 28 दिन बाद पहली बार प्रतिदिन मौत का आंकड़ा एक हज़ार से नीचे

आप के विधायक ने दिखाए नोटों के बंडल

इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने रिश्वत के रूप में मिले पैसों को आज दिल्ली विधानसभा में दिखाया। गोयल के अनुसार, विसंगतियों में हस्तक्षेप करने के बाद बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में रिक्तियों की देखरेख करने वाले अधिकारियों द्वारा उन्हें रिश्वत दी गई थी।

गोयल ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की। हालांकि अभी तक मामले की कोई जांच नहीं हुई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now