Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल से, अखिलेश यादव पहुंचे

Kolkata Akhilesh Yadav Samajwadi Party

Kolkata: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में होने वाली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (National Executive Meeting) में शामिल होने के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहुंच चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यहां पहुंच कर उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पहली बार कोलकाता नहीं आए हैं। इससे पहले छह बार यहां आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए जा रहे हैं।

2024 में देश से भाजपा का करेंगे सफायाः अखिलेश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने बताया कि बंगाल में हम पहली बार नहीं आए हैं। छठी बार बंगाल आए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में 2024 में किस तरह भाजपा का देश से सफाया हो, इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुझाव देंगे और पार्टी की दिशा तय करेंगे।

दीदी ने भाजपा का किया है मुकाबला

बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वे दीदी (ममता बनर्जी) से मिलने जा रहे हैं। कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह दीदी ने भाजपा का मुकाबला किया था, वैसे ही आने वाले समय में भाजपा का झारखंड, यूपी और दक्षिण भारत समेत देशभर से सफाया करना है।

भाजपा के हथियार हैं ईडी, सीबीआई और आईटी

कोलकाता हवाई अड्डे पर निकलते समय अखिलेश यादवव ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर भाजपा के राजनीतिक हथियार हैं। उत्तर प्रदेश में विधायकों समेत हमारे (सपा) कई नेता झूठे और मनगढ़ंत मुकदमों में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जो भी धमकी देता है तो भाजपा उन विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई भेजती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now