Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डॉक्यूमेंट्री का भारत से लेकर ब्रिटेन तक हो रहा विरोध

BBC Documentary

BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी एक विवादित डॉक्यूमेंट्री इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटिश मीडिया कंपनी बीबीसी ने बनाया है और अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विवादित डॉक्यूमेंट्री के पर प्रसार पर रोक लगा दी, लेकिन दुनिया के कई देशों में इसे दिखाया गया। ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में इसको लेकर बहुत गुस्सा है। अब तक इस डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट रिलीज किया गया है और दूसरा पार्ट 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

ब्रिटेन के लोगों में भारी गुस्सा

ब्रिटेन में इस डॉक्यूमेंट्री का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। ब्रिटेन में रह रहे भारतवंशियों ने बड़ी संख्या में इसे लेकर ऑनलाइन याचिकाएं दायर की हैं। भारतवंशियों ने बीबीसी के संपादाकों को पत्र लिखकर डॉक्यूमेंट्री का विरोध जताया है। लोगों की माने तो बीबीसी एक एजेंडे के तहत भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

ब्रिटेन के लोगों ने कहा कि हमारा देश वैश्विक मंदी की चपेट में था, कई प्रकार की समस्याओं से घिरा था। तब ऋषि सुनक ने इन समस्याओं से निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाए। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। ऋषि के आने के बाद भारत और ब्रिटेन के संबंधों में मजबूती आई हैं। यही बात लोगों को रास नहीं आ रहीं है। यही कारण है कि हिंदू और अन्य भारत विरोधी ताकतें ऋषि सुनक की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहीं हैं।

विदेश मंत्रालय बोला- यह एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा

बीबीसी द्वारा रिलीज डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें लगता है कि यह एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा है। इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें लगता है कि यह एक प्रचार सामग्री है, जिसे एक विशेष कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

ऋषि सुनक ने अपने समकक्ष का किया बचाव

गुरुवार को ब्रिटेन की संसद में पाकिस्तानी मूल के सांसद ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं। सुनक ने कहा इस मुद्दे पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट है और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है।

बीबीसी की सफाई आई सामने

शुक्रवार को बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री का बचाव किया। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक गंभीरता से शोध की गई डॉक्यूमेंट्री है जिसमें अहम मुद्दों को उजागर करने की कोशिश की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री पर उच्चतम संपादकीय मानकों के अनुसार गहन शोध किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now